फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: क्रिकेट खेलते-खेलते आया हार्ट अटैक, मिनटों में हो गई मौत

Mon, 13 Oct 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी नगर के एक निजी अस्पताल में क्रिकेट ​​खिलाड़ी की मौत के बाद खड़े विधायक और अन्य लोग-संवाद
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। क्रिकेट मैदान पर खेलते-खेलते एक सीनियर खिलाड़ी की जिंदगी थम गई। बिलारी में रविवार को चल रहे वेटरन क्रिकेट मैच के दौरान 40 वर्षीय अहमर खां की गेंदबाजी करते वक्त हार्ट फेल होने से मौत हो गई। अहमर मुरादाबाद के एकता विहार कॉलोनी के रहने वाले थे।
विज्ञापन

साथी खिलाड़ियों के अनुसार अहमर अपनी टीम की ओर से गेंदबाज़ी कर रहे थे तभी अचानक मैदान पर गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई।

बिलारी में चीनी मिल के मैदान पर रविवार सुबह यूपी वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से टी-20 क्रिकेट लीग में मुरादाबाद और संभल के बीच मैच चल रहा था। मुरादाबाद के मोहल्ला एकता विहार निवासी अहमर खान एक दवाई कंपनी में एमआर थे। करीब दस वर्ष से क्रिकेट खेलते थे। रविवार को क्रिकेट मैच की आखिरी गेंद फेंकने वाले मुरादाबाद के खिलाड़ी अहमर खान अचानक गेंद फेंकने के बाद नीचे बैठे और अचेत हो गए। अन्य खिलाड़ी डाॅ. अंकित वर्मा और डाॅ. फरहान खान ने उन्हें सीपीआर दी। हालत में सुधार न होने पर एक निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। साथी खिलाड़ी बाद में एंबुलेंस की मदद से बिलारी सीएचसी भी ले गए, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अहमर खां लंबे समय तक दिल्ली के सुहानी क्लब और उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम से खेल चुके थे। वे राज्य स्तर पर सीनियर क्रिकेटर के रूप में जाने जाते थे और कई मौकों पर मशहूर स्पिनर पीयूष चावला के साथ भी मैदान साझा कर चुके थे। उनके निधन पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने गहरा दुख जताया है। अहमर खां अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को छोड़ गए हैं।


फोटो परिचय-01,02,03

जिंदगी से हारकर टीम को जिता गए अहमर खान

बिलारी (मुरादाबाद)। चीनी मिल के खेल मैदान पर रविवार दोपहर खेले गए क्रिकेट मैच के दौरान अहमर खान अपनी टीम को जिताकर जिंदगी से हार गए। क्रिकेट मैच के दौरान मुरादाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में 134 रन बनाए थे। जवाब में विजयी लक्ष्य का पीछे करने उतरी संभल की टीम निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट पर केवल 121 रन ही बना पाई।



आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार अहमर खान अपनी टीम के तेज गेंदबाज थे। टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया। साथी खिलाड़ियों ने बताया कि अहमर खान ने अंतिम ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और प्रतिद्वंदी टीम के बल्लेबाज केवल चार रन ही बना पाए। ओवर की अंतिम गेंद पर विपक्षी बल्लेबाज कोई रन नहीं बना पाए और टीम 13 रन से मैच जीत गई। अंतिम गेंद फेंकने के बाद उन्होंने मैदान पर बैठकर खुशी में अपने दोनों हाथ ऊंचे किए तभी वह मैदान पर गिर गए और बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें