फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पनीर व मसालों में मिला घातक रंग, 34 कारोबारियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त खाद्य, विनय कुमार के नेतृत्व में पिछले एक माह के दौरान सघन चेकिंग और सैंपलिंग के बाद, विभाग ने 34 गंभीर मामलों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमरोहा के न्यायालय में वाद दायर किए हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। विभाग द्वारा लैब भेजे गए नमूनों में से कई उत्पादों को असुरक्षित घोषित किया गया है। बूंदी के लड्डू और अरहर की दाल में कैंसरकारी मैटैनिल यलो और टारट्राजीन जैसे प्रतिबंधित रंगों की मौजूदगी पाई गई। मीट मसाला में बटर यलो और चाऊमीन मसाला में सुडान-2 जैसे सिंथेटिक रंग मिले हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं।
गजरौला के चमन बाग स्थित इरफान की पनीर फैक्ट्री से लिए गए दूध, पनीर और मिल्क पाउडर के नमूने भी असुरक्षित पाए गए हैं। दायर किए गए 34 वादों में मुख्य रूप से सात नमूने पनीर, पांच खोया, पांच बूंदी के लड्डू, तीन अरहर दाल, दो चमचम, तीन मिश्रित दूध के अलावा मैदा, सूजी, रंगीन कचरी, मीट मसाला और संतरा फ्रूट गोली शामिल हैं। कई नमूनों में वसा की मात्रा मानक से काफी कम पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें