फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मझोला के चाऊ की बस्ती निवासी वीरेंद्र शर्मा की 22 वर्षीय पुत्री दीपा शर्मा ब्यूटी पार्लर संचालिका थी। उसकी मां ऊषा शर्मा और पिता रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर दीपा और उसकी बड़ी बहन अंशु घर में मौजूद थीं। बृहस्पतिवार रात दीपा पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गई। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो बड़ी बहन ऊपर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी अंदर कोई जवाब नहीं आया। उसने खिड़की से झांक कर देखा। दीपा का शव साड़ी के फंदे से पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें