फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से फटी किशोर के दिमाग की नस

Thu, 22 Sep 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
AS
विज्ञापन
छजलैट के गांव लदावली में तेज बुखार के चलते किशोर के   दिमाग की नस फट गई। किशोर के कान और नाक से खून आने लगा। परिजनों ने उसे कासमास में भर्ती कराया है। जहां उसका आपरेशन किया गया।
विज्ञापन


डाक्टरों के मुताबिक उसकी सेहत में सुधार है। वहीं गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिनका मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। छजलैट थाने के गांव लदावली निवासी अंशुल (16) पुत्र जितेंद्र सिंह को चार दिन पहले तेज बुखार आया।

इसके बाद उसके सिर में दर्द की शिकायत होने लगी। जो बढ़ता चला गया। बाद में उसके कान और नाक से खून आने लगा। आनन फानन में परिजन उसे कासमास हास्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डा. संजय गुप्ता की देखरेख में अंशुल का इलाज शुरू किया गया। बाद में उसके सिर का ऑपरेशन किया गया। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बुधवार को गांव के दीपांशु (14) पुत्र चमन सिंह के भी तेज बुखार के चलते सिर में तेज दर्द हुआ और उसके मुंह से खून आ गया। उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव के रामौतार सिंह के आठ वर्षीय बेटे वंश की बुधवार तड़के तेज बुखार के चलते सिर दर्द से हालत बिगड़ गई।

उसे भी मुरादाबाद के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम तक चिकित्सकों से हालत में सुधार बताया है। पूर्व प्रधान पति सुभाष सिंह गुर्जर ने बताया कि गांव के ही सूबे सिंह के भी तेज बुखार के चलते सिर में तेज दर्द हुआ था।

उनका भी मुरादाबाद के किसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में कई लोग इस तेज बुखार की चपेट में हैं। बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें