फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी निरीक्षक को धोखाधड़ी के मामले में भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे सेंट्रल जीएसटी के निरीक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मझोला के लाइन पार निवासी अधिवक्ता प्रेम पाल सिंह ने 24 अप्रैल 2021 को आशियाना कालोनी निवासी एवं सेंट्रल जीएसटी के निरीक्षक कृष्ण गोपाल के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया था। निरीक्षक प्रेमपाल का बहनोई है। 8 जुलाई को अधिवक्ता प्रेम सिंह ने अदालत में मुकदमे की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर आरोपी निरीक्षक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए जीएसटी निरीक्षक कृष्ण गोपाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि कृष्ण गोपाल को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें