फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निगम की छवि धूमिल कर रही हरी-भरी कंपनी, शासन से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में कूड़े का निस्तारण करने वाली कंपनी हरी-भरी को कार्य में लापरवाही के कारण काली सूची में डाला गया है। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया है, लेकिन कंपनी लगातार नगर निगम को भुगतान के लिए बिल भेज रही है। विभिन्न उच्चाधिकारियों व अन्य पटलों से भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है और निगम की छवि को धूमिल किया जा रहा है। यह बातें महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर विकास मंत्री को भेजे गए पत्र में लिखीं। महापौर ने शासन से कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महापौर ने पत्र में लिखा कि कंपनी के साथ 2017 में 30 वर्षों के लिए अनुबंध हुआ था। तब से लेकर अब तक डंपिंग साइट पर 4.5 लाख टन कूड़ा पहुंचा, लेकिन फर्म ने केवल 1.5 लाख टन कूड़े का ही निस्तारण किया। इससे प्लांट पर कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया। फर्म को 14 बार कूड़े का निस्तारण करने और कार्य में सुधार का नोटिस दिया गया, लेकिन फर्म ने काम में सुधार नहीं किया। साथ ही प्लांट के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी काफी नुकसान पहुंचाया। काम में लापरवाही व शिथिलता के चलते फर्म पर जुर्माना लगाने के साथ ही उसे काली सूची में डाल दिया गया।
महापौर ने लिखा कि फर्म की लापरवाही से स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की रैंकिंग में शहर को शून्य अंक मिला। इससे शहर की रैंकिंग 95 से घटकर 131वें स्थान पर पहुंच गई। इस पर शासन ने भी नाराजगी व्यक्त की थी। अब निगम ने नई कंपनी के साथ अनुबंध किया है और शीघ्रता के साथ प्लांट पर कार्य शुरू कराया गया है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नई कंपनी को डेढ़ साल के भीतर कचरे का निस्तारण करने के लिए कहा गया है। महापौर ने इस मामले में कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें