फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लाइन में मरने वालों को शहीद घोषित करे सरकार: आजम खां

Sun, 20 Nov 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को धोखा दिया है। पसीना बहाकर कमाई रकम को पाने के लिए लोगों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी एक एक पैसे के लिए लोग तरस रहे हैं।
विज्ञापन


कई लोग लाइन में दम तोड़ गए। सरकार को लाइन में मरने वालों को शहीद घोषित करना चाहिए। उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। ये बात कैबिनेट मंत्री आजम खां ने शनिवार को मुरादाबाद में यूपी डायल 100 के वाहनों रवाना करने के दौरान कही।

कहा कि केंद्र सरकार पांच सौ और हजार के नोट बंद करके अपनी पीठ थपथपा रही है। कालेधन पर लगाम लगाने की बातें कहीं जा रही हैं। उन्होंने पूछा कि गरीब मजदूर और किसान की खून पसीने की कमाई को काला धन कहा जाता है। कहा कि सरकार के फैसले का जो समर्थन करे वो देश भक्त और जो फैसले को गलत बताए, उन्हें देशद्रोही कहा जाता है।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बादशाह ऐसी स्कीम लेकर आए हैं। जिससे आम जन परेशान हैं। गरीब मजदूर और किसान सब दर-दर भटक रहे हैं। लोग बैंकों की लाइन में मर रहे हैं और बादशाह कह रहे हैं अब निकलेगा काला धन।

लोगों से जबरन कहलाया जा रहा है कि सरकार का फैसला अच्छा है। लोग डर रहे हैं। मैं भी डर रहा हूं। क्यों मुझे पाकिस्तानी एजेंट कहा जाता है। आतंकवादी कहा जाता है। अगर फैसले को सही नहीं कहूंगा तो पता नहीं क्या उपाधि दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें