फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल में सूचना दी गई। दूसरी कपलिंग लगाकर करीब आधे घंटे बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे मालगाड़ी बबराला और धनारी के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान बोगी संख्या दो और तीन के बीच लगी कपलिंग टूट गई। जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इंजन और एक डिब्बा आगे निकल गया। जबकि बाकी डिब्बे पीछे ही रह गए। इंजन में लगे सिस्टम में लाल बत्ती जलते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसके बाद रेलवे कंट्रोल में इसकी जानकारी दी गई। तब चालक ने इंजन को बैक किया और दूसरी कपलिंग लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की। करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी यहां खड़ी रही। मालगाड़ी के रवाना होने के बाद रेल संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें