फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे जीएम आज करेंगे कोटद्वार से मुरादाबाद तक विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल मंगलवार को मुरादाबाद रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। जीएम सुबह नौ बजे से कोटद्वार से निरीक्षण शुरू करेंगे। इसके बाद नजीबाबाद, नगीना, बिजनौर होते हुए शाम को मुरादाबाद स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वन स्टेशन वन प्रोजेक्ट योजना का क्रियान्वयन देखेंगे। साथ ही यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे प्रशासन ने जीएम के दौरे से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीआरएम, एडीआरएम आदि मंडलीय अधिकारी सोमवार देर रात को कोटद्वार के लिए रवाना हो गए। तय कार्यक्रम के मुताबिक वह गजरौला, मुअज्जमपुर नारायण रेलखंड, कोटद्वार-नजीबाबाद रेलखंड पर चल रहे सिग्नल व्यवस्था के आधुनिकीकरण की भी समीक्षा करेंगे। यह जीएम का प्री मानसून निरीक्षण है। जीएम नदी के ऊपर बने पुलों, पटरियों के किनारों आदि का संरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण करेंगे। हाल ही में गजरौला-मुअज्जमपुर नारायण रेल खंड में ट्रेनों की गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़ा कर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गई है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि नजीबाबाद से शुरू कर मुअज्जमपुर नारायण, गजरौला स्टेशन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए शाम छह बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें