कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनिहार खेड़ा निवासी उदय भान ने सोमवार को कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि 10 साल पहले उसकी पुत्री निर्मला गायब हो गई थी।
रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र के मनिहार खेड़ा गांव से करीब 10 साल पहले गायब हुई युवती की चार दिन पहले कोलकाता में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कोलकाता पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव ले जाने को कहा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनिहार खेड़ा निवासी उदय भान ने सोमवार को कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि 10 साल पहले उसकी पुत्री निर्मला गायब हो गई थी, उस वक्त उसने बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस से शिकायत भी की थी।
पीड़ित ने बताया कि अब उसके पास फोन आया है, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा है कि चार दिन पहले कोलकाता में उसकी बेटी निर्मला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई है। परिजन शव ले जाएं। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।