फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल किए जाने की घटना सामने आई है। शिकायत वापस न लेने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई है। एसएसपी के आदेश पर मैनाठेर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने एसएसपी मुरादाबाद को शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोसी गांव का रहने वाले एक युवक का उसके घर पर आना जाना था जिसके चलते परिवार वाले भी युवक पर भरोसा करते थे। इसी दौरान उसके सीने में जलन की शिकायत रहने लगी तब वह युवक तीन अक्तूबर को उसे संभल के एक हकीम के पास ले गया। पीड़ित युवती ने बताया कि जब वह आरोपी युवक के साथ बाइक से संभल से दवा लेकर वापस आ रही थी तभी रास्ते में आरोपी ने बाइक पर एक गांव की ओर मोड़ दिया और बोला कि उसको अपने चाचा से रुपये लेने हैं।
रास्ते में जब सुनसान जंगल आया तब आरोपी ने बाइक रोक दी और उसको जबरदस्ती खींचकर ईख के खेत में ले जाने लगा। जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसकी कनपटी से सटाकर तमंचा लगा दिया और दुष्कर्म किया। इसके अलावा अश्लील फोटो भी खींच लिए और बोला कि अगर से इस बारे में किसी को बताया तो अश्लील फोटो इंटरनेट पर डालकर बदनाम कर देगा। जिसके चलते युवती डर गई और बदनामी की वजह से किसी को भी कुछ नहीं बता सकी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसको ब्लैकमेल करते हुए उससे पचास हजार रुपये देने या फिर घर से जेवर लाकर देने को कहा वरना फोटो इंटरनेट पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। इसी के चलते वह अत्यधिक भयभीत हो गई जिसके बाद परिजनों को उसने आपबीती बताई।
बीते नौ नवंबर को मैनाठेर थाने में पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि सोलह नवंबर को आरोपी युवक ने अपने भाई, पिता और चाचा और दो अज्ञात लोगों के साथ हाथों में लाठी-डंडे लेकर जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और उससे एक सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने लगे जिसका उसने विरोध किया तो आरोपियों ने एक राय होकर पीड़िता और उसकी मां से गली गलौज करते हुए मारपीट की।
साथ ही शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने जान माल का खतरा भी बताया है। एसएसपी के आदेश पर अब मैनाठेर पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें