मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके गांव का एक युवक सऊदी अरब में नौकरी करता है। कुछ माह पहले वह वह अपने घर आया है। तब युवक ने युवती से शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि उसने युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी युवक को दी तो उसने युवती का गर्भपात करा दिया। दिसंबर में निकाह करने के लिए तैयार हो गए, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने डिलारी थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई आदेश दिए हैं।