फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने रस्सी के सहारे फंदे पर झूल कर की आत्म हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात एक युवती ने कमरे की छत के कुंडे से बधी रस्सी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के ही उसके शव को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी कर रहे थे। तभी मामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको रोक लिया और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह लगभग पांच दिन से काशीपुर चैती के मेले में गया हुआ था। शुक्रवार को उसकी पत्नी ने फोन पर उसे बताया कि गुरुवार रात किसी समय 19 वर्षीय बेटी ने कमरे की छत में पड़ी लकड़ी की कड़ी में रस्सी के फंदे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। सेहरी खाने के लिए उठे तो परिजनों ने उसको आवाज लगाई। कमरा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाया पर कोई जवाब नही मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ाकर देखा तो फंदे पर युवती का शव लटका हुआ था। परिजनों ने रस्सी काट कर शव को नीचे उतारा। चुप चाप सुपुर्द ए खाक करने के लिए ले जाते हुए युवती के मामा निवासी भोजपुर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व डिप्टी एसपी अनूप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मजदूर के पांच बच्चे हैं। युवती सबसे बड़ी थी। युवती के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें