मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति शराब पीकर उसे पीटता है। उसने विरोध किया तो पति उसे तीन तलाक देकर चला गया।
कटघर के जाहिद नगर निवासी समरीन ने पति जुल्फकार के खिलाफ तीन तलाक देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि बारह साल पहले उसकी शादी जुल्फिकार से हुई थी। दंपती के दो बेटियां हैं। महिला का कहना है कि उसका पति जुल्फिकार फल का ठेला लगाता है। पति पर आरोप है कि शराब पीकर उससे मारपीट करता है। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसे तीन तलाक देकर चला गया। घर से जाते जाते धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो उसकी हत्या कर देगा। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।