फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धरती से आकाश तक राममय हुई पीतलनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतलनगरी में शुक्रवार की शाम भक्ति और गर्व की रोशनी से सराबोर हो गई। बुद्धि विहार मैदान में नगर निगम की ओर से आयोजित भव्य ड्रोन शो ने दीपोत्सव को अविस्मरणीय बना दिया। आसमान में जब राम के बाण से रावण धराशायी हुआ तो पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। धरती पर सजे लाखों दीपों की जगमगाहट और आसमान में उड़ते डेढ़ हजार ड्रोन के रंगीन संयोजन ने ऐसा दृश्य रचा जिसे देख शहरवासी मंत्रमुग्ध हो उठे। करीब बीस मिनट तक चले इस ड्रोन शो में श्रद्धा और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। पहले रामायण के दृश्य साकार हुए। फिर सीता हरण, लक्ष्मण रेखा, हनुमान की उड़ान, रावण का वध आदि का चित्रण किया गया। आसमान में जैसे ही श्रीराम के हाथों रावण धराशायी हुआ परिसर में जुटी भीड़ ने तालियों के उस दृश्य का स्वागत किया और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद ड्रोन शो में ऑपरेशन सिंदूर के दृश्य दिखाए गए। साथ ही भारतीय सेना के शौर्य का चित्रण किया गया। सेना के विमान, टैंक और सैनिकों के रूप में झिलमिलाते ड्रोन ने दर्शकों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आकृतियां प्रदर्शित करते हुए विकसित भारत और एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश भी दिया गया। सरदार पटेल की झांकी ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
ड्रोन शो के अलावा शहर भर में दीपोत्सव की रौनक देखने लायक रही। प्रमुख चौराहों, स्मारकों, और पार्कों को रंगीन रोशनी और फूलों से सजाया गया। दिल्ली रोड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक आकर्षक सजावट की गई। लोग पूरे परिवार के साथ इस कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे। बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दीपों के बीच तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। कई लोगों ने ड्रोन शो के साथ सेल्फी लेकर इस अद्भुत पल को कैद किया। कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक रितेश गुप्ता समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

00


- अयोध्या के रंग में सरोबार हुआ शहर
दीपोत्सव के कार्यक्रम को लेकर निगम की ओर से पूरे शहर में साज-सज्जा कराई गई। जगह-जगह श्रीराम की आकृति, स्वच्छता संदेश, ऑपरेशन सिंदूर आदि स्थल फूलों से तैयार किए गए। स्पंदन सरोवर, संविधान-साहित्य पार्क, कंपनी बाग, सर्किट हाउस, रामलीला मैदान, पुलिस लाइन समेत अन्य स्थलों पर करीब 11 लाख दीपक जलाए गए। इन स्थलों को फूलों से सजाया गया और अयोध्या सी सजावट की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें