फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 31 मार्च तक बढ़ाई गई मुफ्त राशन वितरण की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत जिन लाभार्थियों को मार्च माह के प्रथम चक्र का खाद्यान्न नहीं मिल सका है वह अब 31 मार्च तक कोटेदार से मुफ्त खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को मार्च माह के प्रथम चक्र में खाद्यान्न के साथ-साथ साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक एवं खाद्य तेल का मुफ्त वितरण किया जाना है। उन्होंने बताया कि नमक, तेल तथा रिफाइंड नैफेड द्वारा समय से नहीं उपलब्ध कराया जा सका। इसके कारण कोटेदारों के पास यह सामग्री विलंब से पहुंच सकी है। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से शासन को बीच-बीच में वितरण की तिथि बढ़ानी पड़ी। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में वितरण की तिथि 28 मार्च 2022 से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें