फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में शमशान की जमीन दिखाकर सेवा निवृत्त सीओ से 16 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सेवा निवृत्त सीओ ने सिविल लाइंस थाने में एक एचसीपी समेत छह लोगों के खिलाफ सोलह लाख की ठगी और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज कराया है। वादी का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें देहरादून में जमीन का बैनामा कराने के नाम पर रुपये लिए थे। जब वह जमीन पर तार बंदी कराने पहुंचे तो पता चला कि जमीन शमशान की है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के अतरौली थानाक्षेत्र के सालारपुर खेड़िया निवासी अनिल कुमार राघव पुलिस विभाग से डिप्टी एसपी के पद से सेवा निवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में वह सिविल लाइंस थाने में बतौर प्रभारी निरीक्षक नियुक्त थे। इस दौरान उनकी मुलाकात मझोला के चाऊ की बस्ती निवासी अशोक ठाकुर से हुई थी। अनिल राघव ने बेटे के कारोबार के सिलसिले में उससे बात की। तब अशोक ने उन्हें झांसा दिया कि देहरादून में अच्छी जमीन है। अगले दिन अशोक अपने साथ सतीश कुमार उर्फ जीत निवासी सराय खालसा, विनय कुमार निवासी एमडीए कालोनी सिविल लाइंस और निर्मल शर्मा निवासी चाऊ की बस्ती को साथ लेकर सिविल लाइंस परिसर स्थित उनके आवास पर आया। तब निर्मल शर्मा ने बताया कि वह पुलिस विभाग में आरक्षी है। उसकी तैनाती सेल्सटैक्स दफ्तर में है। उसकी जमीन देहरादून में है जिसे वह बेचना चाहता है।
सोलह लाख में जमीन का सौदा हुआ। आरोपियों को एडवांस में छह लाख रुपये दे दिए। इसके बाद पंद्रह लाख रुपये और दिए। उन्होंने निर्मल शर्मा से जमीन का बैनामा कराने को कहा, तो निर्मल शर्मा ने कहा कि वह पहले जमीन पर तार बंदी करा लें। हम लोग देहरादून पहुंचे और जमीन पर तारबंदी व बाउंड्री शुरू कराई तो लोग विरोध में आ गए और उन्होंने बताया कि जमीन श्मशान की है। इसके बाद इस पार्टी ने जून 2015 के अंतिम सप्ताह में उन्हें सलाउद्दीन की मेरठ में जमीन बताकर पैसा लौटाने की बात कही। बताया कि इस जमीन पर कब्जा है और उसे कब्जा मुक्त कराकर बेचने के बाद उनकी रकम लौटा दी जाएगी। अनिल कुमार के मुताबिक आरोपियों ने आज तक भी रुपये नहीं लौटाए। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी है। निर्मल शर्मा का एचसीपी के पद पर पदोन्नति हो चुकी हैं। इन दिनों उसकी तैनाती सहारनपुर में है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवल मारवाह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें