फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह दिन बाद टूटी जीरो की चेन, बुजुर्ग महिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में सुस्त पड़ी संक्रमण की रफ्तार के बीच चौदह दिन बाद जीरो की चेन टूट गई। सोमवार को जिले में 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित पाई गई। दो दिन पहले महिला के पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इससे अंजान रहा। महिला को होम आईसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 21 मार्च को निजी लैब की जांच में पंद्रह वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिला था। बाद में किशोर के परिवार के सदस्यों की जांच कराई गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर 29 मार्च को किशोर को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी। लेकिन सोमवार को शून्य की चेन टूट गई। दीनदयाल नगर की 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुखार और खांसी होने पर दो दिन पहले महिला के पति ने कोविड की जांच कराई थी, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद महिला ने खुद की जांच कराई तो वह भी संक्रमित पाई गईं। महिला के पति के संक्रमित होने की जानकारी विभाग को नहीं मिली। फिलहाल पति-पत्नी को होम आइसोलेशन में रख गया है।
- शहर की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के पति भी पॉजिटिव बताए जा रहे हैं, लेकिन विभाग को निजी लैब से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। मंगलवार को टीम भेजकर दोनों के संपर्क में रहे लोगों कोविड जांच कराई जाएगी। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें