फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अश्लील वीडियो बनाकर चार युवकों ने छात्रा से किया सामुहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने स्कूल जाना भी छोड़ा

Sun, 17 Sep 2023 10:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी हसनपुर

सार

बेटी ने बताया है कि युवकों ने बेटी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर बेटी को धमकी दी कि उसके भाई को जान से मार देंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में चार युवकों पर हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म करने आरोप है। युवकों ने छात्रा की अश्लील वीडियो तैयार की और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह सात महीने तक लगातार दुष्कर्म करते रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

रविवार को छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि पंद्रह वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि गांव के ही चार युवक छह सात माह से बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। 

अब बेटी ने बताया है कि युवकों ने बेटी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर बेटी को धमकी दी कि उसके भाई को जान से मार देंगे। जिसकी वजह से बेटी बहुत डरी हुई है। उसने इसी वजह से स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। मामले में कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने की भी मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें