कुंदरकी। नगर के मोहल्ला नूरूल्ला में तीन मंजिल मकान की छत से चार साल का मासूम जियान नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे से परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया है।
कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला में जीशान अपने परिवार के साथ तीन माह से मोहल्ले में ही कारी मुगीश अहमद के मकान में किराये पर रह रहे हैं। जीशान होटल में काम करने के लिए पंजाब गए हुए हैं। घर पर उनकी पत्नी महताब जहां बेटी दुआ फात्मा और बेटे जियान के साथ रहती हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे महताब जहां कपड़े धोकर उन्हें सूखाने के लिए तीन मंजिल मकान की छत पर गई थी। इसी दौरान उनका बेटा जियान भी छत पर आकर खेलने लगा। छत की बाउंड्रीवाल नहीं है। इस दौरान खेलते समय जियान अचानक 45 फिट की ऊंचाई से सड़क पर गिर गया। उसके मुंह में गंभीर चोट आई है। परिजन पहले उसे सीएचसी ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर घायल बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती कराया गया जहां मासूम की हालत नाजुक बनीं हैं। बेटे की हालत देखकर उसकी मां महताब जहां रो रोकर बुरा हाल है।