फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटी असिस्टेंट समेत कॉसमॉस के चार स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद में सोमवार को चार नए कोरोना केस सामने आए हैं। कॉसमॉस हॉस्पिटल के तीन ओटी असिस्टेंट और एक वार्ड ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इनमें से दो हेल्थ स्टाफ करीब 15 दिन पहले फ्रेक्चर के बाद ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल लाए एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। जबकि बाकी दोनों हेल्थ स्टाफ पहले वाले हेल्थ स्टाफ के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। नए संक्रमितों में से एक ओटी असिस्टेंट बुलंदशहर से स्याना के रहने वाले हैं जबकि दो छजलैट के गांव छज्जुपुरा और एक लाइनपार चन्दननगर के निवासी हैं। सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्त्रस्मितों की संख्या बढ़कर 187 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ एमसी गर्ग ने बताया कि सोमवार को 154 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई थी। इसमें से 150 की रिपोर्ट निगेटिव है। जो चार नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं वो सभी कॉसमॉस हॉस्पिटल का हेल्थ स्टाफ हैं। सीएमओ ने बताया कि इन सभी को जिला अस्पताल के कोरोना आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें से दो छजलैट के गांव छज्जुपुरा के हैं। इनमें से एक ओटी असिस्टेंट और एक वार्ड बॉय है। बुलन्दशहर के स्याना निवासी ओटी असिस्टेंट हॉस्पिटल में ही रहते थे। जबकि चौथा संक्त्रस्मित हेल्थ स्टाफ चन्दननगर का रहने वाला है। कॉसमॉस अस्पताल के एमडी डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि करीब 15 दिन पहले कटघर एरिया का एक मरीज फ्रेक्चर के बाद अस्पताल लाया गया था। मरीज में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन ऑपरेशन से पहले उन्होंने उसका एहतियात प्राइवेट में कोरोना टेस्ट कराया था। जो पॉजिटिव आया था। मरीज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्होंने खुद ही उसके संपर्क में आए हॉस्पिटल के दो हेल्थ स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया। इन दोनों के साथ बैठकर खाना खाने वाले दो अन्य हेल्थ स्टाफ का भी एहतियातन टेस्ट कराया गया। इन चारों का ही कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद चारों को कोरोना आईसोलेशन में भेज दिया गया है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि वह लगातार अपने कर्मचारियों का खुद ही पहल करके कोरोना टेस्ट करा रहे हैं ताकि अन्य मरीजों और स्टाफ के संक्रमित होने के खतरे को न्यूनतम किया जा सके।
इसी मरीज के सम्पर्क में आने से दो ओटी असिस्टेंट पहले ही हो चुके हैं कोरोना पॉजिटव
मुरादाबाद। कटघर के जिस मरीज के सम्पर्क में आने से कॉसमॉस का चार हेल्थ स्टाफ कोरोना पॉजिटव हुआ है, उसी के सम्पर्क में आने से हॉस्पिटल के दो ओटी सहायक पहले ही संक्त्रस्मित हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों का टीएमयू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें