फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे शौक पूरे करने को लुटेरे बन गए चार दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने दीन दयाल नगर में छात्रा से मोबाइल लूटने वाले लुटेरे और उनके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दो अन्य घटनाएं करना भी कबूला है। आरोपियों ने बताया कि वह महंगे शौक पूरे करने को लूट व चोरी की घटनाएं करते हैं।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संजय सागर, सचिन, अंकित उर्फ जंगली और मुकेश उर्फ तौफीक हैं। चारों आरोपी सिविल लाइंस के नया गांव गौतम नगर निवासी हैं। 29 जून की रात करीब पौने आठ बजे अमिताभ सक्सेना की बेटी वृंदा से बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनसे दो बाइक और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। एक मोबाइल छात्रा वृंदा है, जबकि दो अन्य मोबाइल भी सिविल लाइंस क्षेत्र से ही चोरी किए गए थे। आरोपियों ने बताया कि वह चारों दोस्त हैं। महंगे शौक पूरे करने के लिए वह वह वारदातों करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें