फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गर्म दूध की कढ़ाई पर गिरने से झुलसे पूर्व सभासद की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। गर्म दूध की कढ़ाई में गिरकर झुलसे नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला बाड़ा निवासी पूर्व सभासद मोहम्मद यासीन अंसारी (57) की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहम्मद यासीन अंसारी बसपा सरकार के कार्यकाल में नगर पालिका परिषद के नामित सभासद रहे। वह बसपा के अनेक वर्षों तक बिलारी नगर अध्यक्ष रहने के अलावा बसपा संगठन में कई अहम पदों पर रहे। बीती 15 मई की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मोहम्मद यासीन अपने मोहल्ले में ही चाय की दुकान पर खड़े हुए थे। इस दौरान अचानक असंतुलित होकर वह दुकान में रखी गर्म दूध की कढ़ाई पर गिर गए थे। जिसके कारण उनका शरीर का कुछ भाग जल गया था। परिजन पहले तो उन्हें इलाज के लिए मेरठ ले गए बाद में दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में ले गए। शुक्रवार सुबह दिल्ली में उपचार के दौरान यासीन अंसारी की मौत हो गई।
पूर्व सभासद मोहम्मद यासीन अंसारी का निधन हो जाने की खबर पर उनके मोहल्ला अब्दुल्ला बाड़ा स्थित आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई ।बसपा नेता फैसल रजा अंसारी, सपा के नगर अध्यक्ष शाहनवाज आलम अंसारी, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन, बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष आसिफ कमल, सपा विधायक के प्रतिनिधि मोहम्मद हस्सान फैजी, नगरपालिका सभासद जरीफ अंसारी और हप्पू राजा अंसारी आदि ने पूर्व पालिका सभासद के निधन पर गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें