उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार तहसील के खेड़ा पार्सल में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए को गुरुवार की रात को पिंजरे में कैद किया गया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि 24 नवंबर को खेड़ा पार्सल गांव में एक फार्म हाउस के कुत्ते को किसी जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों में तेंदुए की आशंका के चलते दहशत का माहौल था।