फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का तीन तलाक देकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। दहेज में 15 लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पति, ससुर, सास, ननद व देवर ने मारपीट की। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के बेटी की शादी एक वर्ष पूर्व रामपुर निवासी एक युवक से हुई थी। किसान के अनुसार शादी में लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए। लेकिन विवाहिता के ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास, ननद व देवर 15 लाख रुपये व स्कार्पियो कार की मांग करते चले आ रहे हैं। पिता द्वारा मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों ने विवाहिता को पीटा।
इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि इसी बीच देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उक्त छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें