फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई, दूध, पनीर, मावा व सरसों तेल के नमूने लिए

विज्ञापन
लाल मस्जिद रोड स्थित दुकान पर खाद्य विभाग का छापा। अमर उजाला - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर खाद्य व पेय पदार्थ विशेषकर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए मंगलवार एसीएम (द्वितीय) जगमोहन गुप्ता व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने शहर की मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के नमूने संकलित किये।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने सबसे पहले शहर स्थित नंदन स्वीट्स के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया तथा वहां पाकिजा मिठाई व बूंदी के लड्डू के नमूने संकलित किये। बाद में टीम ने कांठ रोड स्थित प्रेम स्वीट्स का निरीक्षण किया। वहां टीम ने बर्फी व छेने के रसगुल्ले का नमूना संकलित किया।
खाद्य सचल दल की दूसरी टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ लाल मस्जिद स्थित मुन्नू डेयरी से बिक्री के लिए रखे खाद्य पदार्थ मावा, पनीर व दही का नमूना संकलित किया। इसी क्षेत्र में आसिफ किराना स्टोर से सरसों तेल, मसूर दाल व सेवई का नमूना संकलित किया गया। आसिफ के पास खाद्य पंजीकरण न होने के कारण तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक खाद्य प्रतिष्ठान को बंद करा दिया गया। लाल मस्जिद स्थित अफजल मिष्ठान भंडार से चॉकलेट, बर्फी, लड्डू व रसगुल्ले का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए संभागीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित कर दिये गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें