फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी से गिरकर घायल हुए पांच साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में चार दिन पहले सीढ़ी से गिरकर घायल हुए पांच साल के मासूम विराज की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के रवैये से परिजन भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के चाऊ की बस्ती में राजकिशोर का परिवार रहता है। चार दिन पहले उनकी पत्नी मधु रसोई में खाना बना रही थी, जबकि पांच वर्षीय बेटा विराज छत पर खेल रहा था। वह खेलते हुए जीने के पास पहुंच गया। इसी दौरान बच्चा जीने से नीचे गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मधु ने बेटे को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो चीखपुकार मच गई। इसके बाद आसपड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन बच्चे को लेकर पाकबड़ा स्थित टीएमयू अस्पताल पहुंच गए और भर्ती करा दिया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान विराज की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की, जिस पर परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सूचना मिलने पर पाकबड़ा थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पाकबड़ा थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें