फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे में बुक हो गईं पूजा स्पेशल ट्रेनों की पांच हजार सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले दो वर्षों से कोरोना काल में अपनों के बीच त्योहार नहीं मना पाने वाले लोगों ने भी इस बार घर जाने की तैयारी कर ली है। नतीजतन दिवाली के लिए चलाई गई सात जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों की लगभग पांच हजार सीटें घोषणा के बाद महज 10 घंटे में फुल हो गईं। रेलवे ने 29 अक्तूबर की रात इन ट्रेनों की घोषणा की थी। शनिवार रात 10 बजे तक सभी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट प्रदर्शित होने लगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पहले से चल रही श्रमजीवी, सप्तक्रांति, सत्याग्रह, शहीद, जनता स्पेशल आदि ट्रेनों में अब वेटिंग टिकट भी मिलना मुश्किल है। स्पेशल ट्रेनों की घोषणा के बाद हर मिनट 15 से ज्यादा टिकट बुक हुए हैं। स्थिति यह है कि दिवाली से पहले अब बिहार, लखनऊ और वाराणसी जाने के लिए ट्रेनों में जगह नहीं हैं। दूसरी ओर, छठ के लिए घोषित ट्रेनों में भी यात्री टिकट बुक करा रहे हैं। कई ट्रेनों में 15 नवंबर तक जगह नहीं है।
रेलवे भी आधिकारिक रूप से हर चार घंटे बाद उन ट्रेनों की सूची जारी कर रहा है, जिनमें कुछ जगह खाली है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इस वर्ष पिछले दो वर्षों की तुलना में ज्यादा ट्रैफिक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ट्रेन में कितनी वेटिंग
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक वेटिंग लिस्ट
09634 दिल्ली-कटिहार 28
09632 आनंदविहार-जोगबानी 33
09650 आनंदविहार-सहरसा 29
01692 आनंदविहार-दरभंगा 27
09638 नई दिल्ली-सहरसा 37
03760 आनंदविहार-भागलपुर 42
नोट - इन ट्रेनों की घोषणा 29 अक्तूबर को हुई थी। वेटिंग के आंकड़े शनिवार रात 10 बजे तक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें