फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी नपं अध्यक्ष समेत पांच सपा नेता पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी नपं अध्यक्ष समेत पांच सपा नेता पार्टी से निष्कासित
विज्ञापन

- पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर छह साल के लिए किया गया निष्कासित
- निष्कासितों में युवजन सभा के दो और शिक्षक सभा के एक प्रदेश सचिव शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कुंदरकी नगर पंचायत अध्यक्ष, उनके पति समेत पांच सपा नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। निष्कासित नेताओं में युवजन सभा के दो और शिक्षक सभा के एक प्रदेश सचिव शामिल है।
विज्ञापन

मतदान के बाद सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कुंदरकी नगर पंचायत अध्यक्ष जीनत मेंहदी और उनके पति मेंहदी हसन पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगा था। मंगलवार को जीनत मेंहदी और उनके पति को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। वहीं सपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर युवजन सभा के प्रदेश सचिव नौशाद प्रधान, अदीबुर्रहमान और शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल मुत्तलिब को भी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। तीनों नेताओं पर भी पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप था। जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने बताया कि कुंदरकी नगर पंचायत अध्यक्ष जीनत मेंहदी और उनके पति मेंहदी हसन, नौशाद प्रधान, अदीबुर्रहमान, अब्दुल मुत्तलिब को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें