चार सौ में बिका पांच सौ का नोट
- फोटो : demo
कटघर रेलवे स्टेशन के पास बने टिकट काउंटर पर रविवार को पांच सौ का नोट चार सौ रुपये में बेचा गया। यात्रियों ने विरोध किया तो कर्मचारी ने टिकट देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर हंगामा हो गया। यात्रियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और रेलवे अधिकारियों को व्हाट्सएप कर दिया गया।
कटघर रेलवे स्टेशन के पास ही जीटीवीएस का काउंटर है। रविवार को यहां एक व्यक्ति ने पांच सौ रुपये के नोट पर टिकट तो दिए। लेकिन कर्मचारी ने पांच सौ के नोट को चार सौ रुपये में लिया। जबकि एक हजार का नोट 800 रुपये में खरीदा गया। जहां रोज टिकट बेचे जाते थे।
वहां आज नोट की बोली लग रही थी। कुछ यात्रियों ने इसका विरोध किया तो कर्मचारी ने उन्हें टिकट देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर जमकर हंगामा किया। लेकिन कर्मचारी ने अपना काम बंद नहीं किया। इसके बाद यात्रियों ने कर्मचारी का वीडियो बना लिया और रेलवे अधिकारियों के मोबाइल पर भेज दिया।
शिकायत मिलने पर रेलवे की टीम ने टिकट काउंटर पर छापा मारा। लेकिन तब तक आरोपी अपना काउंटर बंद कर चला गया था। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।