सुरजन नगर। चौकी क्षेत्र के ग्राम लालापुर पीपलसाना में सोमवार को तेंदुए के हमले से महिला की मौत होने के बाद वन विभाग जागा और 6 जिलों की टीम के सदस्य 5 दिन से तेंदुए की तलाश में लगे हुए हैं लेकिन 5 दिन बाद भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है जबकि ग्रामीणों का कहना है तेंदुए दिन-रात गांव के पास टंकी के आसपास मंडरा रहे हैं ग्रामीणों ने उनकी वीडियो भी बनाई है।
तेंदुए का जोड़ा गांव के पास पानी की टंकी के पास दिखाई देने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल छोड़कर गांव के पास डेरा डाल लिया शनिवार को पूरे दिन वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए की तलाश में टंकी के पास बैठे रहे लेकिन तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आया।
शुक्रवार की रात्रि और दिन में बहापुर बलिया लगातार तेंदुआ दिखाई देने पर आज वन विभाग में वहां पर भी पिंजरा लगा दिया। इस समय क्षेत्र में चारों तरफ तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत है ग्रामीणों ने खेत पर जाना बंद कर दिया है।
शुक्रवार की शाम को ग्राम लालापुर पीपलसाना में महिला की मौत के 5 दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ में न आने पर ग्रामीणों में रोष है ग्रामीणों ने शाम को प्रदर्शन कर वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में लापरवाही कर रहा है किसानों का कहना है 5 दिन से पशुओं के चारे के लिए परेशान है यदि शीघ्र तेंदुआ नहीं पकड़ा गया तो हमारे पशुओं के लिए चारे का संकट आ जाएगा। प्रदर्शन करने में महिपाल सिंह, अमन सिंह, सुरेंद्रसिंह, सौरभ , विपिन कुमार, जसपाल सिंह, यशपाल सिंह, मनीष, रोहसिंह, सिंह, फूल सिंह, कुंवर सिंह आदि थे