फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा समेत सभी निकायों में लागू होगा सीवर सिस्टम

Sat, 08 Aug 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। सभी निकायों में सीवर सिस्टम लागू होगा। सफाई कर्मचारी मैन्युअल की बजाय मैकेनिकल सिस्टम से अपना काम करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका में केंद्र सरकार की नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने आए स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने अब सफाई कर्मचारियों से मैन्युअल काम न कराने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत जनपद के सभी निकायों में सीवर लाइन सिस्टम लागू करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके लिए संबंधित निकायों से जमीन भी मांगी गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सीवर सिस्टम पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने ट्रेनर शादाब के साथ नगर पालिका के सभागार में सफाई कर्मचारियों को नमस्ते योजना का प्रशिक्षण भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नालों की सफाई अब कर्मचारी अपने हाथों से नहीं करेंगे बल्कि नालों की सफाई जेसीबी से होगी। सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को नमस्ते योजना का विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उनसे ग्लव्स और अन्य ड्रेस को पहनकर ही काम करने को सफाई कर्मचारियों से कहा। प्रशिक्षण का संचालन नगर पालिका के सफाई प्रभारी चंचल कुमार ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें