फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दी परीक्षा फिर बेटी को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल की एक महिला रविवार को एक साथ दो परीक्षाओं से गुजरी। मां बनने का समय करीब आने के कारण मातृत्व की भूमिका की चुनौती थी तो इस बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने की ललक भी साथ थी। गर्भवती अभ्यर्थी ने दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दिया। आखिरी चरण तक परीक्षा में शामिल हुई और परीक्षा खत्म होने से कुछ पहले प्रसव पीड़ा बढ़ने पर अस्पताल पहुंचकर बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

यह कहानी है रेनू की। चार साल पहले कपिल कुमार से शादी के बाद वह संभल के असमोली क्षेत्र की निवासी हो गई। रेनू के पास तीन वर्षीय बेटा है। इस बीच वह फिर गर्भवती हो गई। गृहिणी की भूमिका निभाने के साथ वह टीईटी की तैयारी भी कर रही थी। रविवार को गजरौला के रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के केंद्र पर वह पति के साथ परीक्षा देने पहुंची। पेपर खत्म होने से कुछ पहले उसे प्रसव पीड़ा हुई।
इस जानकारी पर मंडी धनौरा के एसडीएम अरुण कुमार ने तत्काल गजरौला सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह को सूचना दी। उन्होंने बिना देरी एंबुलेंस भेजी और परीक्षा केंद्र से रेनू को सीएचसी लाया गया। डॉ.योगेंद ने बताया कि सीएचसी में रेनू ने बेटी को जन्म दिया है। मां और नवजात बच्ची स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें