मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र के गोविंदनगर निवासी एक फर्मकर्मी का शव सोमवार सुबह फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर ब्लाक सी निवासी मोहित गुप्ता (30) के परिजनों से सोमवार सुबह सूचना दी मोहित ने फंदे पर लटक कर जान दे दी है। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में पंखे से फंदे के सहारे मोहित का शव लटका हुआ था। शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी के मुताबिक पिता विजय गुप्ता ने बताया कि मोहित अपनी ससुराल से एक दिन पहले ही आया था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई है। ससुराल से आने के बाद मोहित तनाव में दिख रहा था। पत्नी सोनम से उसकी अक्सर अनबन रहती थी। उसके छोटे दो बेटे माहिर और दिव्यांश हैं।