फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से घनश्याम सिंह लोधी और सपा से मोहम्मद आसिम राजा ने दाखिल किया पर्चा -00

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को आठ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा से घनश्याम सिंह लोधी और समाजवादी पार्टी से मोहम्मद आसिम राजा ने पर्चा भरा। इसके अलावा छह अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बड़ी तादात में पुलिस फोर्स तैनात रही। कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल समेत तमाम भाजपा के नेता और कार्यकर्ता थे। इस बीच सभी को पुलिस ने बेरिकेडिंग के पास ही रोक लिया। प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी अपने प्रस्तावक के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निकल गए और जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को अपना नामांकन पत्र दिया। इसके बाद सपा प्रत्याशी मोहम्मद आसिम राजा सपा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक नसीर अहमद खां और अधिवक्ता नासिर सुल्तान थे। उन्होंने भी जिला निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र दिया। इसके अलावा संयुक्त समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य, निर्दलीय अशोक कुमार, नरेश कुमार सैनी, इम्तियाज उर रहमान खां, शिव प्रसाद और कपिल देव ने भी अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर बेरिकेडिंग रही। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से बड़ी तादात में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें