फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ले में मच गया हंगामा: अमरोहा में दो पक्षों के बीच पथराव के बाद फायरिंग, 16 के खिलाफ केस...आठ गिरफ्तार

Fri, 16 Aug 2024 04:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

नौगांवा सादात में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों के बीच पथराव के बाद फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आठ को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
अमरोहा में पथराव के बाद फायरिंग की घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के नौगांवा सादात क्षेत्र में रंजिश के चलते नालूखुर्द गांव के दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। एक दूसरे पर जानलेवा करते हुए फायरिंग की गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


पुलिस की तरफ से दोनों पक्ष को छह नामजद समेत 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। साथ ही आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाक्षेत्र के नालूखुर्द गांव में ताहिर और इशरत के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है।

15 अगस्त की शाम अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया। इतना ही नहीं अवैध तमंचे से एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही दरोगा दिनेश कुमार सिंह, अपने साथी कांस्टेबल लोकेश, दीपक कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस के सामने ही आरोपी एक दूसरे पर जानलेवा फायरिंग कर रहे थे। घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जिसमें कुछ लोग अपनी छत पर खड़े होकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर रहे हैं। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में दरोगा दिनेश कुमार की तहरीर पर ताहिर पक्ष के नादिस, साहिल, अरबाज और इशरत पक्ष के कैफ, अकिल, नासिर, समीर और 8 से 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि नए कानून की धारा 109, 191 (2), 190, 115(2), 352 125 और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

मुस्तफा, मुजम्मिल हसन, कामिल, इरशाद, अली वारिस, मोहम्मद कैफ, आकिल और समीर को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें