फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, केंद्र से हस्तक्षेप करने की मांग

Fri, 16 Aug 2024 04:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,हसनपुर (अमरोहा)
विज्ञापन
हसनपुर में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठन से जुड़े लोग अपनी दुकानें बंद करके सड़कों पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन पूर्व सूचना देने के बाद भी  कार्यालय पर एसडीएम नहीं मिलीं। इससे आक्रोशित लोगों ने गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


करीब तीस मिनट तक जाम रहा। बाद में एसडीएम के पहुंचने पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंप गया।  विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, सनातन जागरण मंच के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल और बजरंग दल के संयोजक राहुल गुप्ता के नेतृत्व में हिंदू संगठन से जुड़े लोग एवं व्यापारी रहरा अड्डे पर शुक्रवार सुबह 9:30 बजे एकत्र हुए।

यहां से जुलूस के रूप में वह बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, लेकिन एसडीएम कार्यालय में नहीं मिलीं। इससे आक्रोशित लोगों ने ब्लॉक चौराहे पर पहुंचकर गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


कहा कि दो दिन पूर्व एसडीएम को इस संबंध में सूचना दे दी गई थी, लेकिन उन्होंने इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया और वह समय पर अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं रहीं। जाम की सूचना पर सीओ दीप कुमार पंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया।

करीब 30 मिनट तक जाम लग रहा। इसके बाद व्यापारियों ने एसडीएम सुनीता सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को रोका जाए। उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। मरने वाले हिंदू लोगों के परिवारों को मुआवजा दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन देने वालों में मुकेश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, संदीप गुप्ता, मनोज कुमार शर्मा, संजय शर्मा, मनोज गोयल, पूर्व चेयरमैन राकेश बंसल उर्फ कालू,पूर्व सभासद योगेंद्र शर्मा, महेश प्रजापति, सुरमित गुप्ता, वेदप्रकाश यादव, कुलदीप गुप्ता, पंकज भटनागर, तरुण अग्रवाल, अरविंद शर्मा, भूपेंद्र चौहान, राहुल शर्मा, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें