शार्ट सर्किट से कपड़े के गोदाम में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी।
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कोठीवाल में शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट से कपड़े की दो दुकानों में आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये की कीमत का कपड़ा जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंच गए और आग पर काबू पाया।
कोठीवाल नगर निवासी नवीन गुप्ता की कोठीवाल नगर स्थित शिरडी साईं कॉन्प्लेक्स की पहली मंजिल पर कपड़े की दो दुकानों हैं। शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे शॉर्ट सर्किट दोनों में आग लग गई । आग की लपटें दुकानों से बाहर निकलीं तो आस पड़ोस में भी हड़कंप मच गया। लोग अपने मकानों से बाहर निकल आए और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात गोदाम में आग लग गई थी। आग लगने के कारण की जांच की जाएगी।