फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी के विरोध में झोपड़ी में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़खानी के विरोध में झोपड़ी में आग लगाने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शराब पीकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। छेड़खानी के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

घटना मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाली एक किशोरी ने मझोला थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। परिवार झोपड़ी में रहता है। नाबालिग का कहना है कि मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाला युवक उसके साथ आये दिन छेड़खानी करता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पीड़िता कहना है कि आरोपी उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। आरोप है कि शनिवार की शाम किशोरी झोपड़ी में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया और उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां और बहन आ गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। आरोप है कि आरोपी कुछ देर बाद वापस आया और उसने झोपड़ी में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। आग की लपटें उठने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। पुलिस और दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग बुझा तो ली। मगर झोपड़ी में रखा करीब बीस हजार रुपये का सामान जल गया। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला का कहना है कि छेड़खानी के आरोप झूठे हैं। शराब पीने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें