फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल के गत्ते में आग लगने से मचा हड़कम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कांठ रोड स्थित अगवानपुर जीनस पेपर मिल के गत्ते के ढेर में बुधवार को अचानक आग लग गई। मिल के मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

पेपर मिल के यार्ड नंबर तीन के मैदान में सैकड़ों क्विंटल गत्ता रखा था। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक गत्ते के ढेर में आग लग गई। प्लांट की छत पर काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन नेपाल सिंह की नजर गत्ते से उठने वाले धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। उन्होंने मिल के मैनेजर को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद सायरन बजाकर सबको सतर्क कर दिया गया। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मिल के मजदूर यार्ड में पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। मिल के फायरमैन ने प्लांट के पाइप लाइन से पानी की बौछार आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। लगभग तीन घंटे की कोशिश के बाद आग को नियंत्रित किया गया।
मिल के गत्तों मेें आग लगने के बाद एचआर विभाग के कर्मचारी ने तीन बार 101, एक बार 100 और दो बार 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन हर बार नंबर व्यस्त मिला। इसके बाद फायर ब्रिगेड के ऑफिस में कॉल कर आग लगने की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें