फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से निकला धुआं, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार को बाघ एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी से धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी और ट्रेन रोकी गईं। ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

काठगोदाम से हावड़ा के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन के जनरल कोच के नीचे से धुआं निकला देखता तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सीएंड डब्ल्यू की टीम मौके पर पहुंची और चेकिंग की। चेक करने पर पता चला कि ब्रेक बेल्ट जल जाने की वजह से धुआं निकला था। जिसे ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। इसके अलावा के सफीपुर और मखी के बीच सोमवार दोपहर एक बजे मालगाड़ी के ब्रेक से चिंगारी निकल गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद चालक और गार्ड ने चेक किया तो पता चला कि ब्रेक जाम होने की वजह से चिंगारी निकली थी। ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इसके बाद ही रेल संचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें