कैसे लगी आग, बनी पहेली
बृहस्पतिवार को कस्बे से बाहर चेतरामपुर मार्ग पर पटाखा फैक्टरी में लगी आग कैसे लगी। यह बात पुलिस, प्रशासन के साथ ही अग्निशमन विभाग टीम के लिए एक पहेली बनी हुई है। क्योंकि जहां पर रेशमा परवीन का आतिशबाजी गोदाम व फैक्टरी है।
वहां न तो बिजली कनेक्शन ही है और न ही कोई भी ऐसी चीज जिससे अचानक आग लग सके। यह बात पुलिस और प्रशासन के साथ क्षेत्र के लोगों के लिए भी एक पहेली से कम नहीं है।
पटाखा फैक्टरी में आग लगने के कारणों की अग्निशमन विभाग के द्वारा जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया है। आग क्यों और कैसे लगी, इसकी जांच चल रही है। महिला फैक्टरी स्वामी के पति की फैक्टरी में भी इससे पहले वर्ष 2021 में आग लग चुकी है। जिस कारण उसका लाइसेंस निरस्त किया गया था। अब फिर से फैक्टरी में आग लग गई। इसे पूरे मामले रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। - अजय मिश्रा, एसडीएम, कांठ