कटघर थाना क्षेत्र में पंडित नगला रेलवे क्राॅसिंग के पास बृहस्पतिवार सुबह 7:15 बजे दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल की वैन में अचानक आग लग गई। वैन में कक्षा 6 से 12 तक के 10 विद्यार्थी थे। इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
अभिभावक और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा
वैन में आग लगने की सूचना पर स्कूल स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। वैन से उठती लपटें देखकर पंडित नगला रोड पर दोनों तरफ का यातायात बंद हो गया। लोग दूर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो छात्र-छात्राओं के अभिभावक घबरा गए।दिल्ली हाईवे पर उमरी सब्जीपुर गांव के पास व्यापारी की कार एक बाइक से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। कार में सवार व्यापारी और उनके परिवार के सदस्यों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में घायल बाइक सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के वैभव नगर निवासी व्यापारी नवीन सिंघल बुधवार सुबह पत्नी और बच्चों के साथ नैनीताल घूमने जा रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे नवीन सिंघल की कार हाईवे पर उमरी सब्जीपुर गांव के पास पहुंची।
इसी दौरान सामने से उमरी सब्जीपुर गांव निवासी मुकेश कुमार बाइक से आ रहा था। बारिश के कारण मुकेश ने अचानक ब्रेक लगाए तो बाइक फिसल गई। इसके कारण बाइक कार से टकरा गई, हादसे में मुकेश घायल हो गया। बाइक से टकराने के बाद कार में आग लग गई।
कार से उठतीं लपटें देखकर नवीन सिंघल, उनकी पत्नी, बच्चे और चालक ने कूदकर जान बचा ली। नवीन ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मुकेश कुमार को अस्पताल भिजवा दिया।
व्यापारी नवीन सिंघल का परिवार वापस घर लौट गया। प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया ने बताया कि गनीमत रही कि कार सवार परिवार सुरक्षित बच गया। किसी ने शिकायत नहीं की।