फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी समेत दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना आचार संहिता उल्लंघन और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में फंस गए हैं। आकाश सक्सेना समेत दो लोगों के खिलाफ पटवाई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पटवाई थाने में तैनात उप निरीक्षक रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गुरुवार देर शाम को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि घनश्यामपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना एक ग्रामीण के घर 16 कारों से आए हैं और करीब 70 समर्थकों के साथ बिना अनुमति के इकट्ठा होकर जनसभा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पाया गया कि जनसभा में कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए ही बैठे थे। वहीं मौके पर 16 वाहन भी पाए गए, जबकि आयोग के निर्देश के अनुसार इतने वाहन चुनाव प्रचार के लिए प्रयोग नहीं किए जा सकते हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना और मृदुल सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें