फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना की युवती के धर्म परिवर्तन और अपहरण में मोबाइल शॉप संचालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लुधियाना निवासी युवती के धर्म परिवर्तन और अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी मोबाइल शॉप संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने ये कार्रवाई अगवानपुर निवासी एक व्यापारी की तहरीर पर की है, हालांकि एक दिन पहले ही युवती युवक के पक्ष में बयान देकर अपने परिजनों के साथ घर लौट गई थी।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना निवासी एक युवती को बुर्का पहनाकर मोबाइल शॉप संचालक इस्लाम नगर करूला निवासी मोहम्मद शावेज सोमवार दोपहर कचहरी पहुंचा था। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को सूचना मिली थी कि युवती को दूसरे समुदाय का युवक शादी करने के उद्देश्य से यहां लेकर आया। उसका धर्म परिवर्तन भी कराया गया है। हिंयुवा के पदाधिकारियों ने दोनों को कचहरी में पकड़ कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया था। यहां पुलिस पूछताछ में युवती ने अपने बयान में बताया कि वह अपनी मर्जी से आई थी। सूचना मिलने पर युवती के परिजन और लुधियाना पुलिस भी मुरादाबाद आ गई थी। परिजन युवती को लेकर लुधियाना चले गए थे। इस मामले में अब अगवानपुर निवासी सराफा व्यापारी अतुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 और अपहरण में केस दर्ज किया है। जिसमें आरोप है कि मोहम्मह शावेज निवासी इस्लाम नगर करूला थाना कटघर ने लुधियाना की युवती से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती की। आरोप है कि मोहम्मद शावेज ने नाम बदलकर आईडी बनाई थी। इसके बाद आरोपी ने युवती को लुधियाना से यहां बुलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और शादी करने के लिए कचहरी पहुंचा था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें