फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चले लाठी डन्डें, आधा दर्जन के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। घर में घुसकर परिवार पर जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले मेें पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मुहल्ला जुमेरात का बाजार निवासी हनीफ अब्बासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ गिरजा घर रोड पर शिफ्टिंग और टीन शेड की मरम्मत कर रहा था। छह जून को तकरीबन बारह बजे यासीन, जफर आलम, कमर आलम, जुबेर आलम, अजहर, शाहरुख व यासीन का भतीजा शाहनवाज निवासी शनिवार का बाजार पाकबड़ा और कुछ अज्ञात लोग बेकरी में जबरन घुस गए। वे धमकाते हुए कहे कि ये जगह खाली कर दो। पीड़ित ने उन लोगों का विरोध किया। जवाब देने पर गुस्साए लोगों ने परिवार पर फावड़े, सब्बल और लाठी डंडों से जान से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के पुत्र शिराज, वसीम और फहीम को गंभीर चोट आई । शोर गुल होने पर आरोपी अपनी दो बाइक छोड़कर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर यासीन, जफर, कमर, जुबैर, अजहर, शाहनवाज व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें