फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें- एक दिन बाद आ रही हैं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक और कोहरे का असर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
रविवार शाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री चकरा गए। सप्ताह में एक दिन देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी। जबकि इस ट्रेन के मुरादाबाद आने का दिन शनिवार है। बाद में रेलवे की ओर अनाउंसमेंट करके यात्रियों को बताया कि ये ट्रेन शनिवार वाली है। ट्रेन मुरादाबाद एक दिन बाद पहुंची थी। वहीं ब्लाक और कोहरे से मंडल में 20 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस (15002) सप्ताह में सिर्फ शनिवार को मुरादाबाद आती है। मुरादाबाद इसके पहुंचने का समय रात 8.20 बजे है। रविवार को ये ट्रेन शाम 7.30 बजे मुरादाबाद पहुंची। ये ट्रेन 23 घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही थी। अपने निर्धारित दिन के एक दिन बाद मुरादाबादे पहुंची। रविवार को मुरादाबाद पहुंची इस ट्रेन की जानकारी लेने के लिए यात्री इंक्वायरी की दौड़ लगाने लगे। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बाद में पूछताछ केंद्र से अनाउंसमेंट कराकर यात्रियों को इस ट्रेन की जानकारी दी गई। राप्ती गंगा एक्सप्रेस के अलावा ब्लाक और कोहरे से अवध असम एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, ढिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस छह घंटे से तेइस घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें