फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार की तपिश नहीं हुई कम, 17 नए डेंगू मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में तापमान कम होने के बावजूद डेंगू पीड़ितों को राहत नहीं मिल पा रही है। जिले में मंगलवार को 17 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 13 मरीज शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं। वहीं, जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के 306 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

नवंबर के आखिरी हफ्ते में भी जिले में डेंगू और बुखार की तपिश बरकरार है। मरीजों का मिलना जारी है। मंगलवार को लैब से आई रिपोर्ट में 17 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए। इसमें आठ साल की बच्ची और 65 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। मकबरा क्षेत्र में डेंगू के दो मरीज पाए गए। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 1131 हो गई है। दूसरी ओर, सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों का पहुुंचना जारी है। जिला अस्पताल में मंगलवार को 1378 मरीज पहुंचे। इसमें बुखार के मरीजों की संख्या 41 रही। तीन बुखार पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में 3744 मरीज इलाज कराने पहुंचे। स्वास्थ्य परीक्षण में 265 मरीज बुखार पीड़ित पाए गए।
यहां मिले डेंगू के मरीज
- नागफनी, कोतवाली क्षेत्र, मकबरा, जामा मस्जिद क्षेत्र, असालतपुरा, लालबाग, लाल स्कूल, चक्कर की मिलक, पीरजादा, हरथला, नवाबपुरा, कटघर, दलपतपुर, शेरुआ धर्मपुर, पाकबड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें