फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर डोली धरती, कांप उठे मन

Mon, 11 Apr 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में क्रिकेट मैच चल रहा था। झटके लगने पर खिलाड़ी और दर्शक बीच मैदान की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
रविवार को फिर धरती डोल उठी। हालांकि अधिकांश लोगों में भूकंप की दहशत टीवी से ही फैली थी लेकिन हड़कंप इतना था कि एक इलाके से दूसरे इलाकों तक दौड़ीं सूचनाओं ने लोगों को घर से बाहर निकाल दिया। जबकि कई इलाकों में मुहल्ले वालों ने कहा कि उन्हें तो कोई झटका महसूस नहीं हुआ।
विज्ञापन


चार बजे का वक्त था जब मुरादाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भूकंप का शोर मचा। जिस तरह से खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक अपराह्न 3-59 पर झटके महसूस किए गए थे। जैसे ही टीवी पर भूकंप की खबर ब्रेकिंग न्यूज के रूप में फ्लैश हुई लोगों में घबराहट बढ़ गई।

एक दूसरे को फोन करके जानकारी की गई।... क्या आपको पता है कि भूकंप आया था। अरे जल्दी से टीवी देखो खबर चल रही है। बस फिर क्या था संडे में अपने पसंदीदा कार्यक्रम देख रहे लोगों ने तत्काल न्यूज चैनल लगाए और कवरेज से जुड़ गए। अधिकांश को तो जानकारी भी टीवी से हुई थी। अब झटका भले ही क्षण भर का था लेकिन दहशत घंटों बरकरार रही।
विज्ञापन


जिन लोगों को उस वक्त जानकारी नहीं हुई थी वह शाम को चर्चाएं करते देखे गए। आसपास के शहरों का भी जिक्र किया जा रहा था। अपने दोस्त और रिश्तेदारों से मिली भूकंप की जानकारी के बारे में भी बता रहे थे। कुल मिलाकर देर शाम तक शहर में इसे लेकर बातचीत हो रही थी।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें