फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ः कर्मचारी तो हैं नहीं, हादसे कैसे रुकें

Sat, 26 Nov 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि सरकार सही मायनों में हादसे रोकने के लिए गंभीर है तो उसे रेलवे के रिक्त पदों पर तुरंत भर्ती करनी चाहिए। यदि रिक्त पदों पर भर्तियां नहीं हुईं तो कानपुर जैसे हादसे होते रहेंगे और इन्हें रोका नहीं जा सकता। अधिवेशन में मंडलीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन



मुरादाबाद में कपूर कंपनी कार्यालय पर हुए मंडलीय अधिवेशन में मंडल मंत्री एसके यादव ने कहा कि कर्मचारियों का भरोसा ट्रेड यूनियनों से उठ रहा है। ट्रैकमैन को सभी विभागीय पदोन्नति परीक्षाओं में सम्मलित करने और ग्रेड पे 4200 के साथ ही 30 फीसदी हार्ड ड्यूटी भत्ता भी दिया जाए। वीआरएस स्कीम सभी कोटियों में लागू किया जाना चाहिए। गार्ड, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट सहित सभी कोटियों में हजारों की संख्या में पद रिक्त हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण ही हादसे होते    हैं। इन सभी पदों को शीघ्र भरा   जाना चाहिए।

 
पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने और रेलवे अस्पताल में डॉक्टर्स के रिक्त पद भरने की भी मांग उठाई। मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह की देखरेख में वर्ष 2017-18 के लिए मंडल कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। मंडल अध्यक्ष संतराम, मंडल मंत्री एसके यादव को फिर से चुना गया। इसके अलावा 13 अन्य पदाधिकारी भी चुने गए। बैठक में कौशलेंद्र सिंह, गुरुदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, अशोक पाल, संजय यादव, भगवानदीन, राजीव कुमार, सेती राम, रविंद्र पाल सिंह, राकेश रामपाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें